गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 33 केवीए की लाइन में फाल्ट होने से तीन कॉलोनियों में 27 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोगों का आरोप है कि विद्युत कर्मियों को फाल्ट तलाशने में ही करीब 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। दोपहर करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 33 केवीए की भूमिगत लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से इंद्रापुरी, लाल बाग व बलराम नगर कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह से हो रही बारिश के रुकने के बाद विद्युत कर्मियों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया। हालांकि शाम को दोबारा हुई बारिश के चलते फाल्ट सही नहीं हो सका। आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने लोगों के फाेन उठाने ब...