गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात तीन कारों की बैटरी चोरी कर ली। डीएलएफ निवासी स्पर्श त्यागी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उठे तो उनकी कार का बोनट खुला हुआ था। उसमें से बैटरी गायब थी। आसपास खड़ी निखिल यादव व एक अन्य व्यक्ति की कार की भी बैटरी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि तड़के करीब चार बजे वारदात को अंजाम दिया गया है। एक साथ तीन कारों से बैटरी चोरी होने से लोगों में रोष है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...