Ghaziabad News: तांबा चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो कबाड़ी समेत पांच गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंक रोड थाना पुलिस ने फैक्टरी से तांबे का तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बुधवार को तीन शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 किलो तांबे का तार, पांच हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रिकल्स की फैक्टरी में इसी माह तीन दिन के भीतर दो बार चोरी हुई थी। फैक्टरी मालिक राजेश गिरि ने पांच अक्तूबर को लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही सीसीटीवी कैमरों में कैद तीन चोरों की फुटेज भी पुलिस को दी थी। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फुटेज से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.