गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गंगनहर घाट के पास नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए अस्थाई तालाब में श्रद्धालु रोजाना गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाएं लेकर घाट पर पहुंचते रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को अस्थाई तालाब में विसर्जित किया गया।प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। विसर्जन से पहले लोगों ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नगर पालिका परिषद द्वारा घाट और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन की ओर स...