Ghaziabad News: डॉ. रचना वार्ष्णेय को अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल म्यूजिक एजुकेटर सम्मान
गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। डॉ. रचना वार्ष्णेय को अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल म्यूज़िक एजुकेटर सम्मान से नवाजा गया है। डॉ. रचना श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की संगीत विभागाध्यक्ष हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अपर जिलाधिकारी ने महाकवि डॉ. कुंवर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्रदान किया। सीसीएसयू से गायन में गोल्ड मेडलिस्ट रचना वार्ष्णेय सुपर मॉम डांस चैंपियनशिप में दो बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता रह चुकी हैं। इन्हें शास्त्रीय गायन व तबला वादन में विशारद हासिल है। इस अवसर पर महाकवि डॉ. कुंवर बेचैन के भतीजे प्रतीक सक्सेना कुंवर, गांधर्व संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद के सचिव तरूण गोयल, डॉ. शिखा गोयल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.