गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बरसात के बीच डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी तेज कर दी है। जिले में अब तक डेंगू के आठ और मलेरिया के नौ मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे में मरीज मिलने वाले घर के आसपास विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोक जा सके।

संवेदनशील इलाकों की निगरानी जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में 86 संवेदनशील क्षेत्रों को स्वास्त्य विभाग ने रडार पर रखा है। इसके अलावा केस बेस्ट एक्टिविटी यानि जहां भी डेंगू और मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं, उन स्थानों पर विभागीय टीम मौके पर पहुंच रही है। इन इलाकों में मच्छरों के लार्वा की जांच और रोकथाम के लिए डेंगू ब्रीड चेकर (डीबीसी) टीमों को सक्रिय किया गया है। वर्तमान में...