गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बारिश के बाद डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। रोजाना 500 से 600 मरीजों की डेंगू की जांच की जा रही है। वहीं रविवार को किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। डेंगू के लार्वा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी जा रही हैं। टीमों की जांच में अब तक 865 से अधिक स्थानों पर लार्वा मिला है। इन स्थानों पर दवा का छिड़काव कराने के साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पिछले एक माह में 4,500 से अधिक मरीजों की जांच हो चुकी है। जांच के दौरान पॉश इलाकों में डेंगू का लार्वा अधिक मिलने की बात सामने आई है। जिला मले...