गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। डूंडाहेड़ा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक और स्वादिष्ट घर जैसा भोजन मिलेगा। अस्पताल में महिला सहायता समूह ने कैंटीन शुरू की गई है। अभी फिलहाल गर्भवतियों को भोजन दिया जाना शुरू हुआ है। डूंडाहेड़ा अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें से रोजाना आठ से 10 मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भर्ती किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। अबी तक अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने भोजन की व्यवस्था के आठ महिलाओं के समूह को जिम्मेदारी सौंपी। पांच दिन पहले सागर मॉडल प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से मरीजों को भोजन की व्य...