Ghaziabad News: डांट के बाद घर से निकले किशोर का सुराग नहीं
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्रीनगर के रजापुर निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जुलाई की शाम करीब चार बजे उनका 14 वर्षीय बेटा वंश बाहर घूमकर घर लौटा था। इस बात पर उन्होंने उसे डांट दिया। फटकार से नाराज होकर वंश गुस्से में घर से निकल गया। लगातार तीन दिन तक खोजबीन के बावजूद वंश का कोई सुराग नहीं लगने पर आठ जुलाई को पिंकी ने कविनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश में टीमें लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.