गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के चाचा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को घर पर भतीजी और उसका डेढ़ वर्षीय भाई था। उसके माता-पिता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। सुबह पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को जंगले के अंदर किशोरी फंदे से लटकी नजर आई। इस पर उन्होंने शोर मचाया और किशोरी के मकान में ही ऊपरी मंजिल पर रहने वाली उसकी बुआ को जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...