गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कलछीना में स्क्रैप व्यापारी के डकैती डालने वाले बदमाश नौ दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस तीन सौ स्थानीय बदमाशों से पूछताछ कर चुकी और छह सौ सीसीटीवी कैमरे खगाल चुकी है। इसके अलावा सर्किल क्षेत्र में घर घर जाकर लूट व डकैती में शामिल रहे अपराधियों का सत्यापन कर रही है।

डकैती की घटना बता दे कि गांव कलछीना में 14 सितंबर की रात को बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी सद्दाम के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। बदमाश सवा लाख रुपए की नगदी व दस लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात ले गए थे। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए सात टीमों को लगाया गया था। नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। पुलिस को अभी तक ...