Ghaziabad News: ठेला लगाने वाले युवक से मारपीट
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन में अग्रवाल हाइट सोसाइटी के पास ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में विशाल कुमार ने बताया कि वह अटौर नगला का रहने वाला और राजनगर एक्सटेंशन में अग्रवाल हाइट सोसाइटी के पास ठेले पर कपड़े बेचने का काम करता है। 28 अक्तूबर को ठेले के सामने दुकान करने वाले मोहित चौहान से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित चौहान अपने दो-तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने ठेले पर रखा सामान फेंक दिया। अचानक हुए हमले में विशाल के सिर में चोट लग गई। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.