गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले रेलवे कर्मचारी से ठगों ने 1.18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल व बैंक हेल्पलाइन नंबर पर की है। लोनी थाना क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में मोइन खान रहते है। वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एसएसइ के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि 16 जून को वह नौकरी करने गए थे। इस दौरान मोबाइल पर लिंक आया। आरोप है कि ठगों ने ऑनलाइन उनके खाते से करीब 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल व बैंक हेल्पलाइन नंबर पर की। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने पर ठगों के खिलाफ मुकदम...