गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। साइबर ठगों ने देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी एक युवक के खाते से 79 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अनुप सिंह ने बताया कि साइबरों ठगों ने मेरे खाते से अवैध तरीके से 79304 रूपए निकाले लिए। पासबुक में एंट्री कराने पर इसकी जानकारी हुई। इसके अलावा गांव बेगमाबाद निवासी शुभम शर्मा के खाते से भी एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। गांव एमपी सिखैड़ा निवासी सुनील कुमार त्यागी के खाते से भी ठगों ने धोखाधड़ी करके 60 हजार रूपए निकाल लिए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: डेढ़ लाख से अधिक की साइबर ठगी, दो क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से अवैध निकासी

हिंदी हिन्दुस्तान...