गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी के उद्यमियों का लंबे समय से चला आ रहा बिजली संकट अब खत्म होने की उम्मीद है। यहां दो नए विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गए हैं। अब इन्हें चालू कराने का काम बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक दो माह के भीतर दोनों उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ट्रोनिका सिटी में डेढ़ हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां है, जिनमें अलग-अलग तरह का उत्पादन होता है। वर्तमान में यहां 33/11 के तीन उपकेंद्र चल रहे हैं, जो ओवरलोड रहते हैं। इसी कारण यहां बिजली का बना रहता है। समस्या को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने वाले यूपीसीा ने यहां दो नए केंद्र बनाए हैं। सेक्टर ए-1 और डी-1 में 33/11 केवी का उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इन पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण...