Ghaziabad News: ट्रैक्टर से स्टंट करने का वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टर से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर बीस सैकेंड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ट्रैक्टर पर दो युवक बैठे है। वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टर को डिवाइडर पर चढ़ाकर सड़क के दूसरी साइड ले जाते है। डिवाइडर करीब दो फीट ऊंचा है। इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.