Ghaziabad News: ट्रैक्टर चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, दो घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर सेक्टर-नौ में सोमवार को ट्रैक्टर चालक ने जमकर उत्पात मचाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने पहले एक कार में टक्कर मारी और इसके बाद बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में कार और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विजयनगर सेक्टर-नौ में ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही कार में टक्कर मार दी। कार को टक्कर लगने के बाद चालक ने ट्रैक्टर को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। दोनों वाहनों में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.