गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। राज चौपला पर रेलवे फाटक पर ट्रैक पार कर रहे युवक की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है। राज चौपला स्थित रेलवे फाटक बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे बंद हो गई। इसी बीच एक युवक रेलवे ट्रैक पार करने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयाया किया, लेकिन उसने किसी भी नहीं सुनी। इसी बीच दिल्ली से मेरठ की और जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के बाए हाथ पर सचिन लिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...