गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में रविवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं में रामायण के प्रसंगों का मंचन किया गया। वसुंधरा, इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक और वैशाली सेक्टर-दो में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं को प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वसुंधरा के सेक्टर-सात स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के अयोध्या आगमन, ताड़का वध और मारीच-सुबाहु वध का मंचन हुआ। कलाकारों ने ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के प्रसंग को भी प्रस्तुत किया। इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक में धरोहर सामाजिक समिति की रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजा के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Ghaziab...