गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते लोगों को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। गर्मी में अद्याेषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने शाम चार बजे लोनी खजूरी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर व ट्रांसफार्मर बदलने जाने का आश्वासन दिया। जिस पर लोग करीब एक घंटे बाद जाम खोल कर लौट गए। ट्रोनिका सिटी की पूजा कॉलोनी जीवन गेट पर विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। कॉलोनी निवासी महबूब ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर फूंकने के बाद से विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर बदलकर दस दस घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी गई...