Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, अमन वत्स। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौराहे के पास मंगलवार सुबह ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे के कारण वाहनों की गति रुक गई और जाम के हालात बन गए। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू कराया। महेंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 60 वर्षीय हवलदार सिंह एक स्कूल के मालिक के यहां नौकरी करते थे। राेजाना की तरह मंगलवार सुबह वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। राज चौराहे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावाड़ा लग गया। इस कारण पीछे से आ रहे वाहनों की गति रुक गई और दिल्ली-मेरठ मार्ग पर याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.