गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। प्रताप विहार फ्लाईओवर के पास मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे फ्लोरेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे संतोष कॉलेज के पास लालबत्ती पर हुआ। नंदग्राम के राधाकुंज डबल टंकी निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे प्रताप विहार स्थित फ्लोरेंस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आकाश को मृत ...