गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका बेटा भी घायल हुआ है। मुरादाबाद के ख्वाजा नगर निवासी वसीम अहमद के अनुसार, वह 19 सितंबर को अपने पिता सदाकत हुसैन के साथ बाइक से मुरादाबाद से दिल्ली आ रहे थे। शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि ट्रक चालक रुका नहीं और उनके पिता को कुचलते हुए भाग गया। वह लोगों की मदद से पिता को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें भी गंभीर चोटें आई थीं। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...