Ghaziabad News: टीसीसीसी ने भूर इलेवन को 126 रन से हराया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। मास्टर स्ट्राइकर क्रिकेट मैदान पर गुड मॉर्निंग कप टूर्नामेंट में द क्रिकेट क्रेजीज क्लब (टीसीसीसी) और भूर इलेवन के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में द क्रिकेट क्रेजीज क्लब ने 126 रन से जीत हासिल की। टीसीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए शिवम शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भूर इलेवन की टीम 16 ओवर में 110 रन पर ही सिमट गई। टीसीसीसी की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। शिवम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और एमवीपी चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.