गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रहे पीपीएल सीजन वन का लीग मैच टीम इन्विंसिबल और गोल्डन किंग के बीच खेला गया। मैच में टीम इन्विंसिबल तीन विकेट से विजेता बनी। गोल्डन किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। फिरोज चौधरी ने 43 और अमर सिंह ने 41 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से सुशांत सूरज और पंकज बिष्ट ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी टीम इन्विंसिबल ने 18.4 ओवर में सात विकेट खोकर 178 रन बना लिए। अभिषेक ने 47 और मनमोहन ने 32 रन बनाए। गोल्डन किंग से गेंदबाजी में लोकेश शर्मा ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...