गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। जनपद में टीईटी परीक्षा को लेकर गुरुवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत रही। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसे लेकर जीआरपी ने विशेष व्यवस्था की है। जीआरपी गाजियाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिसोदिया ने बताया कि दो से चार जुलाई तक जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर टीईटी परीक्षा आयोजित होनी है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी ट्रेनों के माध्यम से परीक्षा देने के लिए आएंगे। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म पर जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: एचटेट को लेकर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम ...