Ghaziabad News: टायर फटने के बाद कार से टकराकर पलटी पिकअप, जाम लगा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर क्षेत्र में डीएमई पर बुधवार सुबह मछलियों से भरी पिकअप का अचानक टायर फट गया। इससे अनियंत्रित पिकअप आगे चल रही कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार भी पलट गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। पिकअप पलटने से उसमें लदी मछलियां एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं। इससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीएमई पर मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। तारापुरी, मेरठ निवासी सरफराज पिकअप में मछलियां लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। वह एक्सप्रेसवे पर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान कविनगर थानाक्षेत्र में अचानक पिकअप का टायर फट गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.