गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी स्थित एग्जीक्यूटिव फ्लोर्स सोसाइटी के पार्क में झूला झूलने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी महिला अमिता चौधरी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पीड़ित पिंकी और उसकी बेटी को जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर वेव सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...