गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या के मामले में बरी होने के बाद साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने मंगलवार को इंदिरापुरम स्थित अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि झूठे मर्डर केस में फंसाकर उनके नौ साल बर्बाद कर दिए। क्या इन्हें कोई लौटा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास का ढिंढोरा पीटने वालों का इससे कुछ लेना-देना नहीं है। उनकी विकास की राजनीति को खत्म करने के यह साजिश रची गई थी। आखिर कोर्ट ने उन्हें इंसाफ दिया, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। अमरपाल शर्मा ने दावा किया कि वह अपने कार्यकाल में विपक्षियों द्वारा बेस्ट एमएलए चुने गए थे। उनकी पत्नी खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी शर्मा के कार्यकाल में तमाम अड़चने डालने के बाद भी खोड़ा में पेयजल आपूर्ति का काम ...