Ghaziabad News: जोरदार बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव से परेशानी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शहर में शुक्रवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। मगर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से दर्जनों स्थानों पर पानी भर गया। इस कारण यातायात बाधित हुआ और वाहन चालक को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश का पूर्वानुमान पहले से था और सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मगर दोपहर में कड़ी धूप रही। दोपहर ढाई बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। पहले जोरदार बारिश हुई और 15-20 मिनट बाद धीमे-धीमे बारिश होने लगी। कड़ी धूप से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन बारिश होने से गर्मी से राहत मिली और तापमान कम हुआ। मगर बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों के किनारे पानी भर गया। इस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.