Ghaziabad News: जूनियर बालक बॉक्सिंग ट्रायल आज
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, जिसमें पूरे जिले के खिलाड़ी भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और चिकित्सीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर आना अनिवार्य है। मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो कि 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.