गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए की टीम ने मोरटा में अनाधिकृत निर्माण करने पर उसे सील करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन मौजूद पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया।जीडीए जोन तीन की प्रवर्तन टीम गुरुवार को मोरटा पहुंची। जहां उन्होंने चल रहे अनाधिकृत निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने वहां बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। साथ ही सड़क भी खोद दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। जीडीए के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नक्शा पास कराए बिना किसी भी तरह का कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान जीडीए के कर्मचारी, सचल दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...