Ghaziabad News: जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर रिटर्न भरने को कहा
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: -तुराबनगर में जीएसटी व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ गाजियाबाद, नतिन कौशिक। राज्य कर विभाग ने सोमवार को तुराब नगर में जीएसटी व्यापारी संवाद व जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर रिटर्न भरने के लिए कहा, ताकि उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी और उनका समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।जीएसटी खंड नौ के उपायुक्त विजय कुमार चौधरी, खंड 11 के उपायुक्त अविनाश आजाद, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, मुकेश कुमार अवस्थी ने विभागीय योजनाओं, व्यापारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.