गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,मोहित शर्मा। जिले में मिलावटी सोया चाप पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत फूड ऑन व्हील (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) के माध्यम से सोया चाप की मौके पर ही जांच की जाएगी। लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता वाला खाना मुहैया हो सके, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग इसी सप्ताह से अभियान चलाएगा। जिला अभिहित अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि बाजार से मिलावटी सोया चाप रोकने के लिए अभियान चलाया जाना है। अभियान में मोबाइल लैब की मदद से कम समय में अधिक प्रतिष्ठानों की जांच होगी। संदिग्ध पाए जाने वाले नमूनों को आगे विस्तृत परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भी भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जिले में सोया ...