गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: - तीन उप डाकघर खुलने से स्थानीय लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा

गाजियाबाद में नए उप डाकघर गाजियाबाद, अमन वत्स। डाक विभाग जनपद में तीन नए उप डाकघर खोलेगा। यह उप डाकघर गुलधर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में खोले जाएंगे। इससे करीब आठ से 10 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विभाग उप डाकघरों के लिए उपयुक्त भवन की तलाश में जुट गया है।

डाक विभाग का विस्तार डाक विभाग अपनी सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। ताकि इस आधुनिक दौर में भी डाक घरों का महत्व पहले की तरह बरकरार रहे। लगातार बढ़ती आबादी और डाकघर की आवश्यकता को देखते हुए डाक विभाग ने गुलधर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में उप डाकघर खोलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति प्...