Ghaziabad News: जिले को अगले महीने अन्नपूर्णा भवन मिलेंगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली राशन की दुकानों का जल्द ही स्वरूप बदलने जा रहा है। जिले में राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। अगले माह जिले को 79 अन्नपूर्णा भवन मिलेंगे। इन भवनों के तैयार होने के बाद राशन वितरण की व्यवस्था के साथ ही ग्रामीणों को जन सेवा केंद्र की भी सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
ग्रामीण लोगों के लिए नई सुविधाएं ग्रामीण लोगों को राशन वितरण की सुविधा देने साथ ही जन सेवा केंद्र की सुविधा देने के लिए अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे है। जिले 79 अन्नपूर्णा भवन का कार्य अंतिम स्तर पर चल रहा है। प्रत्येक भवन आठ लाख 46 हजार रुपये में बनाया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.