गाज़ियाबाद, जुलाई 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। संजयनगर सैक्टर-23 जागृति विहार में नाले की सफाई न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में पानी सड़क और घरों के सामने भर जाता है। व्यापारियों ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त से मिलकर नाले की सफाई कराने की मांग की। व्यापारियों ने बताया पार्षद से नाला साफ कराने की मांग की, लेकिन वे इसपर ध्यान नहीं दे रहे। नाले की सफाई न होने से बारिश के दिनों में पानी सड़क पर भर जाता है। इस कारण आवाजाही में परेशानी होती है। नाले में जगह-जगह पॉलीथिन भरी है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...