Ghaziabad News: जलभराव को लेकर हंगामा
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मलिक नगर और जीतपुर कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका परिषद का गेट बंद कर हंगामा किया। उनका आरोप है कि नाला निर्माण के चलते दो माह से कॉलोनियों में गंदा पानी भरा है। पालिका के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो घंटे से अधिक समय तक लोग हंगामा करते रहे। लोगों ने पालिका कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। अधिशासी अधिाकरी ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया। अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीवरलाइन चौक हो गई, जिस कारण जलभराव हो गया। सीवर लाइन को ठीक करा दिया है। अब कोई समस्या नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.