Ghaziabad News: जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी स्थित कृष्णा विहार कुटी रोड की बदहाली को लेकर बुधवार को छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी कोई निरीक्षण करने नहीं आया। नाराज छात्राओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शन में स्थानीय पार्षद ओमपाल सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों के साथ गंदे पानी में उतरकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। भोपुरा डिफेंस कॉलोनी के सी ब्लॉक में मोहन बाबा मंदिर के पास स्थित कृष्णा विहार कुटी रोड पर करीब तीन साल पहले सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं और लंबे समय से गंदा पानी जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.