गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। परिषदीय विद्यालय परिसरों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। इस निरीक्षण में अधिकारी जर्जर स्कूलों की सूची तैयार कर इस्टीमेट तैयार करेंगे। जिले के स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण करने के सीडीओ कुमार सौरभ ने निर्देश दिए है। अधिकारी ने कहा है कि इस निरीक्षण के दौरान पता लगेगा कि कौन-कौन से स्कूल जर्जर है, या किस किस स्कूल में जर्जर भवन है। उस आधार पर विभाग द्वारा इस्टीमेट बनाया जाएगा। उस बजट को शासन को भेजा जाएगा, जिससे कि उन स्कूल या भवनों में निर्माण कार्य कराया जा सके। यह भी पढ़ें- 194 ग्राम पंचायतों के डिजिटल पुस्तकालयों की परखी जाएगी व्यवस्था साथ ही इस निरीक्षण में यह भी पता लग सकेगा कि किस स्कूल को ध्वस्...