गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में जमीन को अपनी बताकर सात लोगों द्वारा 59 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रगढ़ी निवासी फुरकान अली ने एसीपी मसूरी को शिकायत देकर बताया कि उन्हें कुछ जमीन खरीदनी थी। इसी दौरान पिपलेड़ा गांव निवासी उनके रिश्तेदार साबिर ने बताया कि गांव में शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और उसके परिवार की जमीन बिकाऊ है। इसके बाद साबिर को साथ लेकर उन्होंने शेरू से जमीन खरीदने के संबंध में बातचीत की। आरोप है कि शेरू, उसके बेटे अकरम और इस्तेकार, जुल्फेकार, इसरार, जुबैर और अनस ने उन्हें एक फर्द दिखाई। इसमें आरोपियों ने खसरा संख्या 543 और 747 की कुल 0.4730 हेक्टेयर जमीन का मालिक होने का दावा किया। दस्तावेजों पर भरोसा करके फुरकान ने ज...