गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह जगह भव्य उत्सव आयोजित होंगे। उत्सव के लिए सभी तैयारियों कर ली गई हैं। मंदिरों में रंग बिरंगे फूल, लाइटों और गुब्बारों के साथ भव्य सजावट की गई है। मंदिरों में सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन और पूजन किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर राजनगर में इस बार राधे श्याम निकुंज में विराजे हैं। मंदिर में भक्तों को वृंदावन धाम के पवित्र निकुंज के दर्शन होंगे। मंदिर में देशी-विदेशी फूलों से निकुंज का निर्माण किया गया है, जिसमें भगवान कृष्ण व राधा रानी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएंगी। मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता दास ने बताया कि हर बार मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर फूल बंगला बनाया जाता था, मगर इस बार वृंदावन का निकुंज बनाया गया है। निकुंज में श्री राधा-कृष्ण अपनी दिव्य लीलाएं करते...