गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद में धूमधाम से दीवाली का पर्व मनाया गया। सभी ने अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न हर्षोल्लास से मनाया। मंदिरों और घरों में मां लक्ष्मी और श्री राम की पूजा अर्चना कर मंगल कामनाएं की गई। शहर के लोगों में पर्व को लेकर बहुत उत्साह रहा। लोगों ने सुबह घरों की साफ-सफाई की और उसके बाद लोग बाजार पहुंचे और पूजन के सामान के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिठाई, फूल, दीये आदि की खरीदारी की। बाजारों में खरीदारी के चलते दिनभर चहल पहल रही। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपों, मोमबत्तियों, लडियों, फूलों व झालरों से सजाया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई और उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। कई घरों में सुबह के समय हनुमान जी पूजा हुई। रात में शुभ मुहूर्त में...