Ghaziabad News: जनपद की पंचायतों में जैविक खाद तैयार होगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब पंचायत स्तर पर जैविक खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग और पशुपालन विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने के दोनों विभाग इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुट गए है। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध गोबर और अन्य जैविक अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार की जाएगी, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण खाद मुहैया हो सकेगी। इससे एक ओर खेती की लागत कम होगी तो दूसरी ओर भूमि की घटती उर्वरता को भी सुधारने में मदद मिलेगी। जिले में शुद्ध खाद्य सामग्री लोगों को मुहैया हो सके, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। अब जनपद में प्राकृतिक खेती पर जोर देने के लिए शासन स्तर से विभागों को निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.