गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रहे अभि ओलंपिक्स रीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को दूसरा सेमी फाइनल मैच खेला गया। मैच बिरला स्कोर्चर्स और जनकपुरी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जनकपुरी क्लब ने 66 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बिरला स्कोर्चर्स ने पहले गेंदबाजी की। जनकपुरी क्लब ने बल्लेबाजी करके छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। अनिल कुमार ने 77 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से आकाश ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बिरला स्कोर्चर्स की टीम छह ओवर में दो विकेट खोकर मात्र 37 रन ही बना पाई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 174 रन से द्रोण टीम विजेता आकाश ने सबसे अधिक 32 रन का योगदान दिया। अनिल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria New...