गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दो पहले अपने बेटे के साथ साइकिल का खेल देखने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर युवकों ने महिला पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने महिला और उसके बेटे को बेल्ट और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के पति ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमर, अमन, मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...