गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- छात्र ने शिक्षिकाओं पर लगाए आरोप Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव त्योढ़ी 13 विस्बा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में दलित छात्र ने दो शिक्षिकाओं पर मारपीट कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की मांग को लेकर असपा कार्यकर्ताओं ने भोजपुर थाने पर हंगामा किया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। गांव त्योढ़ी 13 विस्बा निवासी रुबन राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारह का छात्र है। छात्र का आरोप है कि कॉलेज की दो शिक्षिकाएं आए दिन अपमानित करती रहती और नाम काटने की धमकी देती है। आरोप है कि बुधवार जब कॉलेज गया तो फिर से दोनों शिक्षिकाओं ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। इसके बाद छात्र अपने घर आ गया और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन आजाद समाज प...