गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। बिहारीपुरा स्थित आदर्श कॉलोनी में ट्यूशन से लौट रहे एक छात्र की पिटाई के बाद शिकायत करने पहुंचे उसके परिजनों पर आरोपियों ने घर की छत से पत्थर बरसाए। पथराव में छात्र के दो चाचा घायल हो गए, जिनमें एक का सिर फट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा देव तीन अगस्त की शाम ट्यूशन से घर लौट रहा था। रास्ते में विवेक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर देव को रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। वह अपने दोनों भाइयों प्रिंस कुमार और विपिन कुमार के साथ विवेक के घर पहुंचे। आरोप है कि विवेक, उसके दोस्तों और परिवार के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते घर की छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फें...