गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने और उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए समाजोपयोगी उत्पादक कार्य (एसयूपीडब्ल्यू) योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत छात्र बागवानी से लेकर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त विद्यालय बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे। इन गतिविधियों से छात्रों को जोड़कर उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें कर्तव्य बोध कराया जाएगा। योजना के तहत जिले के सभी 446 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। इसमें विद्यालय परिसर में बागवानी करना, फूल और सब्जियों के पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना, वृक्षारोपण अभियान चलाना, जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना, प्लास्टिक कचरे को...