गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। शास्त्री नगर स्थित जानकी देवी विद्या मंदिर में लायंस क्लब गाजियाबाद एकता ने जरुरतमंद छात्र-छात्राओं को किताबें और पढ़ाई संबंधित अन्य सामग्री वितरित कीं। लायंस क्लब की अध्यक्ष मोनिका गर्ग ने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति की कुंजी है। इसी को देखते हुए स्कूल के छात्रों को पढ़ने के लिए किताबें और स्टेशनरी संबंधी सामग्री वितरित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...